जांच करती डा हिमानी जोशी व गौरव जोशी

डिजिटल टेक्नोलॉजी से की बच्चों के दांतों की जांच

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

सिटी डेंटल के विशेषज्ञों ने बताए दांतों की देखभाल के तरीके
हल्द्वानी। सिटी डेंटल हास्पिटल करीब दो सौ गरीब बच्चों के दांतों की निशुल्क जांच करेगा। दंत परीक्षण शिविर के दौरान दो सौ बच्चों को निशुल्क सलाह कूपन बांटे गए। गुरुवार को सिटी डेंटल क्लीनिक की ओर से केवीएम पब्लिक स्कूल में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दंत रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव जोशी, डॉक्टर हिमानी जोशी, डॉ सीमा नेगी, डॉक्टर दीपिका ने बच्चों के दांतांे का परीक्षण किया। डॉ गौरव जोशी ने स्कूल की स्वामिनी कमलेश भंडारी को निर्धन बच्चों और कर्मचारियों के इलाज के लिए 200 फ्री कंसल्टेशन कूपन भी भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग

डॉ जोशी ने कहा कि गरीब लोग पैसे की वजह से अच्छे प्राइवेट हॉस्पिटल में नहीं जा पाते। इस कूपन से निर्धन लोग भी सिटी डेंटल में निशुल्क दिखा पाएंगे। डॉ हिमानी जोशी ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चों के दांतों की जांच की। डॉ सीमा नेगी ने बच्चों को ब्रश करने की टेक्निक बताई। जबकि डॉ दीपिका ने साफ सफाई के बारे में बताया। कैंप कोऑर्डिनेटर पूनम ने कहा कि सिटी डेंटल की तरफ से इस तरह के निशुल्क कैंप और भी लगाए जाएंगे। प्रधानाचार्य प्रवीण पंत ने बच्चों को टूथपेस्ट और माउथवॉश का वितरण किया। इस दौरान वाइस प्रिंसिपल अंजना पंत, नवीन, नेहा सती आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *