kumaon jansandesh हरिद्वार में वृहद पौधरोपण अभियान, दो दिनों में लगाए गए 200 से अधिक पौधे

हरिद्वार में वृहद पौधरोपण अभियान, दो दिनों में लगाए गए 200 से अधिक पौधे

ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। 30 अगस्त 2026 को गेंडीखाता स्थित मृत्युंजय मिशन संस्थान में और 31 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह इस वर्ष चल रहे पौधरोपण अभियान की श्रृंखला का ’’92वां कार्यक्रम’’ रहा।

गेंडीखाता में पूर्व कुलपति एवं प्रख्यात मर्म चिकित्सक डॉ. सुनील जोशी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ स्थानीय लोगों को घरों में लगाने के लिए फलों के पौधे भी भेंट किए गए। वहीं, 31 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। डॉ. पल्लवी पांडे की देखरेख में यहां ’’200 से अधिक पौधे लगाए गए’’। कार्यक्रम में कॉलेज परिसर में आगे भी पौधारोपण किए जाने की योजना है।
पर्यावरणविद एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज सिंह का पौधारोपण के लिए सहयोग और अवसर प्रदान करने पर आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश सती, समाजसेवी योगेश पांडे, नेत्र सर्जन डॉ. दिनेश सिंह, एमडी पैथोलॉजी डॉ. मुकेश मिश्रा, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ. विजय विक्रम सिंह, प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ. संजय साह और डीएवी पब्लिक स्कूल हरिद्वार के प्रधानाचार्य मनोज कपिल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डॉ. आशुतोष पंत ने विशेष रूप से पैथोलॉजी विभाग के डॉ. नवीन थपलियाल का आभार व्यक्त किया, जो पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में उनके साथ सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज हरिद्वार और बहादराबाद में भी इसी प्रकार के पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि धरती को रहने योग्य बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। पेड़ जीवन के आधार हैं, जो ऑक्सीजन प्रदान करने के साथ तापमान को नियंत्रित रखने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ’’हरियाली नहीं रही तो जीवन भी नहीं होगा’’, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *