21btl 12 Bhimtal : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला मेले का समापन, कलाकारों ने बांधा समां

Bhimtal : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरेला मेले का समापन, कलाकारों ने बांधा समां

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

मेले में लगी विभिन्न दुकानें अभी कुछ दिनों तक होती रहेंगी संचालित

भीमताल। नगर के मल्लीताल रामलीला मैदान में पिछले छह दिनों से आयोजित पारंपरिक हरेला मेले का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हो गया। हालांकि मेले में लगी विभिन्न दुकानें अभी कुछ दिनों तक संचालित होती रहेंगी।

समापन समारोह का शुभारंभ हल्द्वानी विधायक प्रतिनिधि सतनाम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने नगर के प्राचीन हरेला मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सभासदों, गणमान्य नागरिकों, पालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हरेला मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

मेले के दौरान एचजी डिग्री कॉलेज, एचजीएस, सरस्वती पब्लिक स्कूल तथा सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों ने भी मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर शाम तक दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया।

समापन समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया, पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. केदार पलड़िया, रंगकर्मी विजय बिष्ट, ईओ राहुल कुमार सिंह, सभासद रामपाल गंगोला, शुभम नैनवाल, नीरज रैकुनी, दीपक कुमार बंटी, शिप्रा जोशी, प्रकाश चंदोला, हेमा दुम्का, विमला आर्या, उमेश पाठक, राकेश बिष्ट, भागीरथी फाउंडेशन अध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, आशा उप्रेती, आशा आर्या, जीवंती आर्या समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट एवं सभासद रामपाल गंगोला ने संयुक्त रूप से किया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *