job

बड़ी खबर, उत्तराखंड की छह सरकारी भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ, युवाओं को राहत

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग करियर ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

समूह-ग की तीन अन्य भर्तियों पर भी जल्द फैसला होने की उम्मीद
देहरादून। उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से सिलेबस के कारण अटकी हुई कई सरकारी भर्तियों का रास्ता अब साफ हो गया है। प्रदेश में छह भर्ती परीक्षाओं के सिलेबस को अंतिम मंजूरी मिल चुकी है, जबकि समूह-ग की तीन अन्य भर्तियों पर भी जल्द फैसला होने की उम्मीद है।

दरअसल, उत्तराखंड में कई विभागों की भर्तियां केवल इसलिए अटकी हुई थीं क्योंकि उनके परीक्षा सिलेबस को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था। भर्ती प्रस्ताव आने के बावजूद आयोग परीक्षाओं की प्रक्रिया शुरू नहीं कर पा रहे थे। अब कार्मिक विभाग की लगातार कोशिशों के बाद छह महत्वपूर्ण भर्तियों का सिलेबस फाइनल कर दिया गया है।

इन भर्तियों में प्रमुख रूप से ’ सहायक लेखाकार.’ कृषि अधिकारी-1,’ कृषि अधिकारी-3,’ केमिस्ट, जल संस्थान
’ लाइब्रेरियन सहित अन्य पद शामिल हैं। इन भर्तियों को लेकर सिलेबस पर संबंधित विभागों ने अपनी सहमति दे दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद इन्हें संबंधित आयोगों को भेजा जा रहा है।

वहीं, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन महत्वपूर्ण भर्तियों पर भी जल्द निर्णय होने की संभावना है। इनमें
’ वैयक्तिक सहायक एवं अपर निजी सचिव भर्ती
’ स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा
’ लिपिकीय वर्ग कनिष्ठ सहायक भर्ती शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इन भर्तियों के सिलेबस को अंतिम रूप देने का काम अंतिम चरण में है और अगले एक महीने के भीतर इन पर भी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा, बहुप्रतीक्षित एई और जेई भर्ती सिलेबस को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को शासन स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, वन विभाग की स्केलर भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद ही आगे बढ़ पाएगी, जिसके लिए मामला कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा।

कुल मिलाकर, उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब जल्द ही आवेदन और परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

 

1610202602 बड़ी खबर, उत्तराखंड की छह सरकारी भर्ती परीक्षाओं का रास्ता साफ, युवाओं को राहत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *