IMG 20260716 WA0067 भीमताल में हरेला मेले का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भ 

भीमताल में हरेला मेले का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भ 

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

भीमताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला के अवसर पर भीमताल के रामलीला मैदान में आयोजित पारंपरिक हरेला मेले का गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल का हरेला मेला पूर्वजों के समय से चला आ रहा एक ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व का मेला है, जो लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हरियाली, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

मंत्री कैड़ा ने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ते हुए प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि भीमताल के इस ऐतिहासिक मेले को और अधिक विस्तार एवं पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा, अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, जिला मंत्री मनोज भट्ट, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *