DSC05597 scaled रुद्रपुर में 14 से 23 फरवरी तक लगेगा उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026

रुद्रपुर में 14 से 23 फरवरी तक लगेगा उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ऐपण कला कारोबार खानपान ताजा खबर नैनीताल योजनाएं संस्कृति
खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ, 14 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या में हिमनांद बैण्ड व शिव जागरण

रुद्रपुर। गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक उधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 14 फरवरी को अपराह्न 4 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

सरस मेले की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा मेले के शुभारंभ के उपरांत विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया जाएगा। सायं 5:30 बजे सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति एवं अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमयी प्रस्तुति दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग के उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई विभाग के सुशील कुमार, खंड विकास अधिकारी असित आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *