final logo रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, छह घायल

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत, छह घायल

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

रामगढ़ (नैनीताल)। मंगलवार देर रात रामगढ़ के गागर क्षेत्र में एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल** हो गए। सभी पीड़ित गाज़ियाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस ने खाई में गिरे सभी आठ लोगों को बाहर निकालकर भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्षी (12) पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह घायलों नितिन (32), रुचि (39), निस्ता (14), शामा, कंचन (26) और लवे (11) को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया है और मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सभी लोग गाज़ियाबाद के निवासी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच में जुटी है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *