Screenshot 20251103 1055302 कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक की मौत

कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक की मौत

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

ऋषिकेश। सोमवार तड़के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हीरा लाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में सोमवार सुबह चार बजे आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कबाड़ी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

1610202602 कबाड़ी की दुकान में आग लगने से एक की मौत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *