job

सरकारी नौकरी: सहायक लेखाकार के 63 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखण्ड करियर ताजा खबर देहरादून नैनीताल युवा
खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 63 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए पांच अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

आयोग के विज्ञापन के मुताबिक, शहरी विकास विभाग में सहायक लेखाकार के 35, सहकारिता में आठ, कारागार प्रशासन में छह, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में तीन, भूतत्व खनिकर्म निदेशालय में एक, प्राविधिक शिक्षा विभाग में एक, आयुर्वेदिक विभाग में एक, पिटकुल में दो, कार्यालय सहायक तृतीय लेखा के चार, सूचना आयोग में रिकॉर्ड कीपर कम स्टोर कीपर के एक, प्राविधिक शिक्षा परिषद में कैशियर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।भर्ती के लिए पांच अप्रैल से 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में पांच से सात मई के बीच संशोधन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा छह जुलाई को प्रस्तावित की गई है। अनारक्षित व ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क होगा।

19 अप्रैल को होगी हवलदार प्रशिक्षक की परीक्षा
आयोग ने पर्वतीय अनुसूचित जनजाति के उन अभ्यर्थियों को पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में एक मौका और दिया है जो कि आवेदन में विकल्प नहीं भर पाए थे। परीक्षा केंद्र आईआरबी द्वितीय झाझरा में चार अप्रैल को सुबह सात बजे उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। आयोग ने शुक्रवार को हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पिछले साल 21 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच कराई गई थी। चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अब देहरादून व हल्द्वानी में 19 अप्रैल को कराई जाएगी।

1610202602 सरकारी नौकरी: सहायक लेखाकार के 63 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *