pm modi in uttarakhnad 1 उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी, मुखबा के गंगा मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी, मुखबा के गंगा मंदिर में करेंगे विशेष पूजा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

 देहरादून। गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा। एमआई 17 हेलिकॉप्टर से पीएम पहुंचे। यहां से पीएम सीधे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होंगे। मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

पीएम की जनसभा स्थल पर बिना पास के कोई भी ग्रामीण नहीं जा पाएगा। चीन सीमा पर पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। पीएम के कार्यक्रम के दौरान हर्षिल और मुखबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण पीएम के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, सीमांत गांव के ग्रामीण गुरुवार सुबह 7 बजे से ही जनसभा स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं

1610202602 उत्तराखंड के हर्षिल पहुंचे पीएम मोदी, मुखबा के गंगा मंदिर में करेंगे विशेष पूजा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *