chhota kailash महाशिवरात्रि : छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि : छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पिनरों स्थित आदि छोटा कैलाश मंदिर में भगवान शिव के जयकारों के साथ एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

सुबह तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मंदिर में भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा।

जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि छोटा कैलाश में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था, जो बुधवार तक जारी रहा। पुजारियों ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।

1610202602 महाशिवरात्रि : छोटा कैलाश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *