प्रशिक्षणार्थियों के साथ अतिथि

महिलाओं ने सीखा लिफाफे और फाइल बनाने का हुनर

उत्तराखण्ड ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार हुनर
खबर शेयर करें

प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे
हल्द्वानी। बड़ौदा आरसेटी की ओर से महिलाओं को पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाना सिखाया गया। समापन अवसर पर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बड़ौदा आरसेटी के निदेशक प्रदीप सिंह यर्सो ने बताया कि देवला मल्ला गौलापार में हल्द्वानी ब्लाक की स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बेहतर उत्पाद बनाने, स्वरोजगार स्थापित करने और बैंक से जुड़ी तमाम जानकारियां भी दी गई। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
इस मौके पर किरन नेगी, हेमकृष्ण सिंह, ममता कनवाल अधिकारी, प्रकाश पुरी गोस्वामी, नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल आदि मौजूद थे।

1610202602 महिलाओं ने सीखा लिफाफे और फाइल बनाने का हुनर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *