pm modi उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती में प्रवेश करने के मौके पर पीएम मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास का महायज्ञ चल रहा है। आज मैं उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस के मौके पर लोगों से नौ आग्रह कर रहा हूं, जिसमें पांच आग्रह उत्तराखंड के लोगों से और चार आग्रह पयर्टकों से हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जिस सपने के साथ बना उसे साकार किया जा रहा है। मैंने बाबा केदारनाथ के चरणों में बैठकर कहा था कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है।

नौ नवंबर पर नौ आग्रह 

उत्तराखंडवासियों से 
-स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें अपनी पीढ़ियों को सिखायें
-प्रकृति और पर्यावरण के प्रेमी उत्तराखंडवासी है, ये पूरा देश जानता है। हर महिला माां नंदा का स्वरूप। एक पेड़ मां के नाम लगाए
-नदी नौलों का संरक्षण करें।
– अपनी जड़ों से जुड़े रहे। अपने गांव लगातार जाएं ।
– ⁠अपने गांव के पुराने घरों जिन्हें आप तिबारी वाले घर कहते हैं। इन्हें भूले नहीं। होम स्टे बनाए जिससे आय बढ़ेगी।

पर्यटकों से
-जब भी आप पहाड़ों पर घूमे तो स्वच्छता का ध्यान रखें।
-वोकल फॉर लोकल का ध्यान रखें। कम से कम पांच प्रतिशत खर्च स्थानीय प्रोडक्ट पर खर्च करें।
-पहाड़ पर ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें।
-धार्मिक स्थलों के रीति रिवाजों का ध्यान रखें मर्यादा का ध्यान रखें।

1610202602 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस : पीएम मोदी ने नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *