amit shah आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

मसूरी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के मसूरी दौरे को लेकर बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल भी किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर जितने भी घर और होटल हैं सभी की छतों पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।

अस्पताल में भी इमरजेंसी व्यवस्था की गई है। गृहमंत्री साढ़े बारह बजे अकादमी पहुंचेंगे और तीन बजकर 55 मिनट पर वापस जाने का कार्यक्रम है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ ही बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी सहित अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

1610202602 आज मसूरी दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री, एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *