IMG 20240819 WA0083 scaled आकाशवाणी से कवि संजय परगाईं की रचनाओं का प्रसारण 22 को

आकाशवाणी से कवि संजय परगाईं की रचनाओं का प्रसारण 22 को

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल युवा संस्कृति साहित्य
खबर शेयर करें
1010202501 1 आकाशवाणी से कवि संजय परगाईं की रचनाओं का प्रसारण 22 को

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा क्षेत्र के सुरंग गाँव निवासी कवि संजय परगाँई की रचनाओं की रिकार्डिंग इसी महीने प्रसार भारती के ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन आकाशवाणी अल्मोड़ा में हुई थी। जिसका प्रसारण 22 अगस्त 2024 को सुबह 07:50 बजे से 08:00 बजे तक आकाशवाणी अल्मोड़ा केन्द्र से 100.8 मेगा हर्टज पर होगा , जिसे ऑल इंडिया रेडियो की वेबसाइट के माध्यम से भी सुना जा सकेगा‌। कवि संजय ने 10 मिनट की काव्य रचनाओं में अपने मुक्तक और गीत, गजल को रखा है।

 

गौरतलब है कि कवि संजय परगाँई इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की ओर से आयोजित कवि सम्मेलनों में प्रतिभाग कर सम्मानित हो चुके हैं और उनकी कविताओं का प्रसारण दूरदर्शन से भी हो चुका है।

 

कवि संजय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *