kumaon jansandesh

पदमपुरी अस्पताल में हर सोमवार बैठेंगे बाल रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड भी होगा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। धारी व ओखलकांडा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में हर सोमवार को बाल रोग विशेषज्ञ भी मिलेंगे। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट भी आकर अल्ट्रासाउंड करेंगे। मंगलवार को अस्पताल में 28 गर्भवती गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा हरीश पंत ने बताया अवकाश के बावजूद मंगलवार को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट डॉ एनएस गुंज्याल ने 28 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। बताया नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने तक सप्ताह में एक दिन अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था कराई जा रही है। बताया हर सोमवार को अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ अपनी सेवा देंगे। अस्पताल प्रभारी डॉ हिमांशु कांडपाल ने बताया अस्पताल में एक्सरे मशीन लगी है और एक्स-रे व लैब में प्रतिदिन जांच भी हो रही है।

जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट, प्रधान शोबन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंदन लोधियाल व प्रकाश चंद्र ने इसके लिए सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी का आभार जताया है। बता दें अस्पताल में विधायक राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन पूर्व में ही लग चुकी हैं?। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते पिछले कुछ समय से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। अब पुन: अल्ट्रासाउंड शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। इसके लिए लोगों ने विधायक का भी आभार जताया है।

1610202602 पदमपुरी अस्पताल में हर सोमवार बैठेंगे बाल रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड भी होगा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *