ssp नवांगतुक एसएसपी मंजूनाथ ने की कुमाऊं आयुक्त से भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

नवांगतुक एसएसपी मंजूनाथ ने की कुमाऊं आयुक्त से भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान नैनीताल जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बेहतर पुलिसिंग और समन्वय के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में दोनों अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण, पर्यटक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं त्योहारों के दौरान व्यवस्था बनाए रखने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं उपयोगी बताया गया।

1610202602 नवांगतुक एसएसपी मंजूनाथ ने की कुमाऊं आयुक्त से भेंट, कानून व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *