डेंगू का डंक

मच्छर ने काटा, डाक्टर ने लूटा, ये करें उपाय तो मिलेगी डेंगू से राहत

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल हेल्थ

दुकानों में कई गुना महंगी बिक रही हैं दवाएं
चंद्रशेखर जोशी
हल्द्वानी। मौसम बदलते ही डेंगू आम हो गया है, बड़ा धंधा चल पड़ा है। सौ-दो सौ रुपए का प्लेटलेटस काउंट करने वाला टेस्ट अब हजार से कम में नहीं है। दुकानों में विविध रंगों की दवाएं 10 गुना अधिक दाम में बिकने लगी हैं।
...अस्पतालों में बेकदर भीड़ है। मरीज पहुंचते ही भर्ती कर दिए जा रहे हैं, कोई भाग न पाए मच्छरदानी से ढक कर हाथ डिप से बांध दिया जा रहा है। अस्पताल का कुल खर्च 50 हजार भी कम है।

खतरनाक हैं ये दवाएं
...समझदार डाक्टरों का कहना है, एहतियात बरते जाएं तो खतरा नहीं है। गंभीर स्थिति न आने दें, शरीर में तेज दर्द के साथ बुखार आए तो तुरंत चेकअप कराएं। प्लेटलेटस अमूमन डेढ़ लाख होने चाहिए। यदि गिरावट है तो समझो डेंगू पाजिटिव है। इसमें डायकिलोफिनिक सोडियम, नीमूसोलाइड, डिसप्रिन जैसी सभी दर्दनाशक दवाएं खतरनाक हैं। बुखार दूर करने के लिए केवल हैवी डोज पैरासिटामोल ही लेना है।

कुछ घरेलू उपचार भी कारगर

पानी ज्यादा पीना है, ग्लूकोज अवश्य लें, भोजन हल्का और कुछ घरेलू उपचार भी कारगर है। बताया जा रहा है गिलोई की बेल का तना पीस कर भिगो दिया जाए फिर छान कर मरीज को पिलाएं, पपीते के कोमल पत्ते भी प्लेट्स बढ़ाने में मददगार हैं। पत्तों को पीस कर इसका रस पीना चाहिए। बकरी का दूध मिल जाए तो बहुत बढ़िया है। मरीज को नारियल का पानी, मौसमी फल दें और आराम करें।
...लापरवाही हुई तो प्लेट्स बहुत गिर जाएंगे और शरीर में कहीं से भी ब्लिडिंग होने लगेगी, फिर मरीज का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *