सम्मान समारोह के दौरान महिलाएं

अल्मोड़ा में सौ से अधिक महिलाओं का हुआ सम्मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर

महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिहन देकर किया प्रोत्साहित
अल्मोड़ा। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन व बाल विकास विभाग द्वारा जनपद की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर जनपद में प्रशासनिक सेवा, समाजसेवा, पत्रकारिता, उद्यम, खेल, अभिनय, शिक्षा, स्वरोजगार, आॅगनबाड़ी, स्थानीय कला, विधि, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता बालिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने कहा कि ‘‘यत्र नार्यस्तु पूज्यते रमन्ते तत्र देवता‘‘ जहाॅ नारियों का सम्मान होता है वहा देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि अतीत काल से हमारे देश एवं प्रदेश में नारियों को बेहद सम्मान किया जाता है। हमारे देश की महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की जनपद में काफी उदाहरण है जिनसे अन्य महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में देश एवं विदेश में अपना नाम रौशन कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गम्भीर होने की जरूरत है।
कार्यक्रम के दौरान आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा काॅवड़ मेले की झाॅकी की मनमोहक प्रस्तुती दी गयी। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये ‘‘द शक्ति आफ अल्मोड़ा‘‘ टेबल कलैण्डर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया साथ ही बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हेतु बनायी गयी पुस्तक का भी विमोचन किया गया। महिला दिवस के अवसर पर बेटियों के नाम से घर की पहचान कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न अभिभावकों को नेमप्लेट वितरित की गयी जिसमें उनकी बेटियों के नाम अंकित थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा सविता हयांकी, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, शिप्रा पाण्डे, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आशा पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, विनीत बिष्ट, डा. जेसी दुर्गापाल, मीता उपाध्याय, वसुधा पंत, आशा डिसूजा, डा. विद्या कर्नाटक, विनोद कुमार राठौर, महिला कल्याण अधिकारी आफरीन जहा, भाष्कर जोशी के अलावा विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलायें व आजीविका सहयोग परियोजना की महिलायें व अन्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा तिवारी ने किया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *