kumaon jansandesh

दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 11 कर्मचारी झुलसे, चार गंभीर

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की फार्मा सिटी स्थित हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर की फैक्टरी में एलपीजी गैस के रिसाव से आग का गुबार फैल गया। सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे 11 कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने आग से झुलसे कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकालकर धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। चार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक कर्मचारी करीब 95 फीसदी तक झुलस गया है।

 

अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर की फैक्टरी दवा बनाने के लिए एलपीजी के प्यूरीफिकेशन एंड चेंबर सेक्शन और मैनिफोल्ड सिस्टम से गैस की आपूर्ति दी जाती है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सिस्टम में लीकेज होने से आग का गुबार उठा। फैक्टरी में काम कर रहे 11 कर्मचारी आग के गुबार की चपेट में आकर झुलस गए। वहीं, सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस बीच कर्मचारियों में बाहर निकलने के लिए भगदड़ मच गई। सूचना पर अग्निशन अधिकारी, सेलाकुई ईसम सिंह और थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अनिग्शमन विभाग की टीम ने कर्मचारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। करीब डेढ़ तक चले अभियान के बाद अग्निशमनकर्मी आग को बुझाने में कामयाब रहे। तीन अग्निशमन वाहनों से आग बुझाई गई।

1610202602 दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 11 कर्मचारी झुलसे, चार गंभीर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *