congress prachar kumaon jansandesh जोशी का गजराज पर पलटवार ‘‘ अगर काम किया है तो, आइए शहर के विकास और युवाओं के भविष्य पर कीजिए खुली बहस’’

जोशी का गजराज पर पलटवार ‘‘ अगर काम किया है तो, आइए शहर के विकास और युवाओं के भविष्य पर कीजिए खुली बहस’’

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजनीति
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा प्रत्याशी को डिबेट के लिए खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इतने ही काम किये है तो शहर के विकास और युवाओं के भविष्य पर बहस कीजिए। तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी की तरह प्रमाण पत्र छुपाकर राजनीति नहीं करता। जनता देख रही है कि आज शहर में समस्याओं का अंबार है। 100 एकड़ में कूड़ा जल रहा है और लोग परेशान हैं।

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने शनिवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत वार्ड 7 अश्विनी बंसल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक के साथ की। इस दौरान शहर के विकास और कांग्रेस द्वारा अब तक किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। ललित जोशी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है और वे चुनाव जीतते है तो ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके बाद ललित जोशी ने आवास विकास कॉलोनी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया।

यहां उन्होंने कहा कि शहर की कई कॉलोनियों में पार्क और खेल मैदानों की कमी है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए वे पार्कों और मिनी खेल मैदानों का निर्माण कराएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान दें और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रचार कार्यक्रम में ललित जोशी ने पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की।

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र राजनीति से निकले युवा समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। बैठक के दौरान सभी छात्र नेताओं ने ललित जोशी के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें मेयर पद पर बैठाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविन्द बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनीताल, मीमांसा आर्य, व्यापार मंडल से योगेश शर्मा, ललित बंसल, सुशील बंसल, अश्विनी बंसल, मयंक मित्तल, मयंक भट्ट, रोहित खंडेलवाल, गर्व खंडेलवाल, हर्षदीप शर्मा, निशुल अग्रवाल, अमित गर्ग, समित तिवारी, राहुल सोनकर, चित्रा अग्रवाल, विमला अग्रवाल, प्रियंका बंसल, छवि बंसल, रुचि बंसल, कंचन अग्रवाल, सोनिया शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

26032025 जोशी का गजराज पर पलटवार ‘‘ अगर काम किया है तो, आइए शहर के विकास और युवाओं के भविष्य पर कीजिए खुली बहस’’ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *