gm vipin kumar ऋण मेले के जरिए उद्योग विभाग ने किया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 का प्रचार

ऋण मेले के जरिए उद्योग विभाग ने किया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 का प्रचार

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर योजनाएं स्वरोजगार
खबर शेयर करें

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
रुद्रपुर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उददेश्य से ऋण कैम्प/ऋण मेले के जरिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 का व्यापक प्रचार किया गया। इस दौरान बेरोजगारों को योजना का लाभ गिनाते हुए स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया गया। मेला स्थल पर ही 10 आवेदकों ने आवेदन कर योजना में रुचि दिखाई।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि गुरुवार को विकासखण्ड गदरपुर कार्यालय में बी०डी०सी० की प्रथम बैठक का आयोजन किया। जिसमें उद्योग विभाग द्वारा ऋण कैम्प/ऋण मेले का आयोजन किया गया। बैठक में विभाग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों को ऋण मेले के माध्यम से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ इच्छुक आवेदकों को योजनान्तर्गत आवेदन करने में सहायता प्रदान की गई। ऋण मेले में तमाम लोगों ने योजना की जानकारी प्राप्त की, जिसमें से 10 आवेदकों ने मेला स्थल पर ही आवेदन किया गया।

क्या है मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0

उद्देश्य: इस योजना का मुख्य उददेश्य राज्य के सभी वर्गो के बेरोजगार युवक/युवतियों को बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाकर रोजगार के नये-नये अवसर उपलब्ध कराना है ।

ऋण सीमा: विनिर्माण से सम्बंधित उद्यमों हेतु अधिकतम ऋण सीमा रु. 25.00 लाख तक तथा सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र से सम्बंधित उद्यमों हेतु अधिकतम ऋण सीमा रु 10.00 लाख है ।
आवश्यक दस्तावेज: आधार कार्ड की प्रति, स्थायी/मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति, परियोजना रिपोर्ट, पासपोर्ट साइज फोटो, विशिष्ट श्रेणी संबंधी प्रमाण पत्र की प्रति, नोटरी से सत्यापित इस आशय का शपथ पत्र कि आवेदक द्वारा प्रस्तुत समस्त तथ्य एवं अभिलेख पूर्ण एवं सही हैं और कोई भी तथ्य छिपाया नहीं गया है। किरायानामा, मशीनरी/उपकरण या निर्माण सामग्री संबंधी कोटेशन ।

आवेदन प्रक्रिया: योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक को निर्धारित पोर्टल पर समस्त अनिवार्य/सुसंगत अभिलेखों सहित ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना होगा। योजना की अधिक जानकारी https://msy.uk.gov.in वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है ।

1610202602 ऋण मेले के जरिए उद्योग विभाग ने किया मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 का प्रचार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *