naveen verma in bjp हल्द्वानी : भाजपा के हुए व्यापारी नवीन वर्मा

हल्द्वानी : भाजपा के हुए व्यापारी नवीन वर्मा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल राजकाज राजनीति
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। निकाय चुनाव में हल्द्वानी मेयर सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद संभावित प्रत्याशियों के मंसूबों में पानी फिर गया था। वहीं प्रमुख दलों में मेयर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन का दौर जारी है। वहीं एक-दो दिन से व्यापारी नवीन वर्मा के भाजपा में शामिल होने के मामले का पटाक्षेप हो गया है। बुधवार को भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता नवीन वर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। हालांकि सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को भाजपा ने गोपनीय ही रखा।

बता दें कि हल्द्वानी नगर निगम की सीट ओबीसी आरक्षित होने के बाद भाजपा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा में बैठकों और मंथन का दौर जारी है। बुधवार को भाजपा कार्यालय में गुपचुप तरीके से हुए सदस्यता कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री मोहन गिरी गोस्वामी सहित कई लोग भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डा. अनिल कपूर डब्बू ने सभी को फूलमाला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। दरअसल व्यापारी नेता नवीन वर्मा का सदस्यता कार्यक्रम मंगलवार को होना था लेकिन किन्ही कारणों से इसे टालना पड़ा था। निगम निगम चुनाव को लेकर भाजपा में अंदरखाने बहुत कुछ चल रहा है। व्यापारी नेता नवीन वर्मा के भाजपा में शामिल होने को मेयर प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर नाराजगी है। सोशल मीडिया में यह नाराजगी खुल कर देखने को भी मिल रही है।

26032025 हल्द्वानी : भाजपा के हुए व्यापारी नवीन वर्मा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *