हल्द्वानी। हाइवे में आए दिन वन्य जीव दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अनियंत्रित वाहन भी कई बार वन्य जीवों के काल बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रामपुर रोड बेलबाबा क्षेत्र में सामने आया है। जहां एक बस की टक्कर से हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उपचार के दौरान हथिनी ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के समीप बस ने सडक़ पार कर रही हथिनी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हथिनी सडक़ किनारे जंगल में जा गिरी। सूचना पर पश्चिमी वन वृत्त संरक्षक विनय भार्गव, तराई केंद्रीय वन डिवीजन डीएफओ उमेश तिवारी, एसडीओ शशि देव व गंगा पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची। हथिनी की पैर व पीठ पर चोटें आई, पशु चिकित्सक डॉ. राहुल सती व डॉ. तरुण गर्ग ने उपचार शुरू किया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई। देर शाम हथिनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हरियाणा रोडवेज की बस संख्या एचआर 55 एएच 6959 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी आ रही थी। बुधवार सुबह रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के समीप बस ने सडक़ पार कर रही हथिनी को टक्कर मार दी। बस चालक कुलदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी फरीदाबाद ने टांडा बैरियर स्थित पुलिस चौकी में तैनात पुलिस फोर्स को घटना की जानकारी दी। साथ ही यात्रियों को अन्य बसों से हल्द्वानी रवाना किया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पश्चिमी वन वृत्त संरक्षक विनय भार्गव, तराई केंद्रीय वन डिवीजन डीएफओ उमेश तिवारी, एसडीओ शशि देव व गंगा पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची।
पशु चिकित्सक डॉ. राहुल सती व डॉ. तरुण गर्ग ने तत्काल हथिनी का उपचार शुरू किया लेकिन देर शाम हथिनी ने दम तोड़ दिया। तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद हथिनी का अंतिम संस्कार कर दिया। वन विभाग ने बस को सीज कर दिया और चालक को हिरासत में लिया। बाद में चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि चालक के बयान दर्ज करने के बाद निजी मुचलके पर चालक व बस को रिलीज कर दिया गया।

