IMG 20260828 WA0037 सीएमओ ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

सीएमओ ने नागरिक चिकित्सालय खटीमा का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर
खबर शेयर करें

खटीमा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने आज नागरिक चिकित्सालय खटीमा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया, जो संतोषजनक पाया गया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में स्त्री रोग वार्ड में 7 मरीज, जनरल वार्ड में 5 मरीज तथा इमरजेंसी में 2 मरीज अंडर ऑब्जर्वेशन भर्ती पाए गए।

सीएमओ ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया, जो संतोषजनक पाई गई। इस दौरान मौके पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर. डी. भट्ट, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश अरोरा एवं अन्य स्टाफ को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. डी.पी. सिंह भी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *