आशा शुक्ला

आशा शुक्ला बनीं महिला मोर्चा नगर मंडल हल्द्वानी की महामंत्री

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एक बैठक के दौरान महिला मोर्चा नगर मंडल हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मनोनयन होने पर नए पदाधिकारियों को तमाम लोगों ने बधाई दी है।
महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष गीता जोशी ने मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, मंडल अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी कमल नयन जोशी से विचार विमर्श करने के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसके तहत चित्रा सुयाल और जशोदा सौटियाल को उपाध्यक्ष जबकि आदर्श नगर की रहने वाली आशा शुक्ला को संगठन ने महामंत्री बनाया है। कमलेश साहू, कमला बोरा, मोनिका शर्मा व शोभा आर्या को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नीरा तिवारी को कोषाध्यक्ष, उन्नति पंत को सोशल मीडिया प्रभारी व अम्बिका देवल को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुष्पा भट्ट, बेबी गोयल, पूजा राठौर, नीलम देवल, माया कश्यप, आशा दरम्वाल, पार्वती बोरा, आशा भट्ट, नीमा गोस्वामी, जानकी थापा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

26032025 आशा शुक्ला बनीं महिला मोर्चा नगर मंडल हल्द्वानी की महामंत्री Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *