vigilance एक और घूसखोर पकड़ा, तीन हजार की रिश्वत लेते एआरटीओ का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

एक और घूसखोर पकड़ा, तीन हजार की रिश्वत लेते एआरटीओ का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। घूसखोरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस ने अब एक और घूसखोर को रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। कर्मचारी पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपये लिए और चार हजार की रसीद काटी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के दफ्तर और आवास परभी विजिलेंस टीम पहुंची है।

सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ सहायक महेन्द्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज टीम मौके पर पहुंची।

1610202602 एक और घूसखोर पकड़ा, तीन हजार की रिश्वत लेते एआरटीओ का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *