arohi आरोही संस्था हेल्थ केयर हीरोस अवार्ड 2025 से सम्मानित

आरोही संस्था हेल्थ केयर हीरोस अवार्ड 2025 से सम्मानित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका व पर्यावरण के आरोही संस्था लम्बे समय से काम कर रही है। समाजहित में उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए संस्था को हेल्थ केयर हीरोज अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

उत्तराखंड सरकार, सिडकुल और अमृता संस्थान की ओर से देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा वितरण में उत्कृष्टता योगदान हेतु आरोही संस्था को हेल्थ केयर हीरोस अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उत्तराखंड स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने आरोही संस्था के डा. पंकज तिवारी, कवि कुमार व समीरन को संयुक्त रूप में प्रदान किया। बता दें कि संस्था विगत 32 वर्षों से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवा स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका व पर्यावरण में दे रही है।

1610202602 आरोही संस्था हेल्थ केयर हीरोस अवार्ड 2025 से सम्मानित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *