mukesh bora रक्षाबन्धन पर आंचल ने रखा एक लाख 15 हजार लीटर दूध बिक्री का लक्ष्य

रक्षाबन्धन पर आंचल ने रखा एक लाख 15 हजार लीटर दूध बिक्री का लक्ष्य

उत्तराखण्ड कारोबार ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
लालकुआं। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबन्धन सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। लोगों में पर्व को लेकर जहां अपार उत्साह है वहीं नैनीताल दुग्ध संघ ने भी त्योहार के मददेनजर तैयारी पूरी कर ली है। दुग्ध संघ ने रक्षाबन्धन पर एक लाख 15 हजार लीटर आंचल दूध की बिक्री का लक्ष्य रखा है। वहीं आंचल उत्पादों की बिक्री में लगातार इजाफा होने से दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारियों में भी उत्साह है।

लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ की रक्षाबन्धन पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दुग्ध संघ ने रक्षाबन्धन के दिन एक लाख 15 हजार लीटर आंचल दूध की बिक्री का लक्ष्य रखा है। वहीं पनीर के 95 सौ पैकेट, एक हजार किलो दही और आठ हजार लीटर छांछ बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।
अध्यक्ष बोरा ने बताया कि आंचल के उत्पादों की प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे दुग्ध संघ की बिक्री में हर साल वृद्धि हो रही है। बताया कि पिछले वर्ष अगस्त की तुलना में इस वर्ष अगस्त की बिक्री में छह फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है।
इधर प्रभारी विपणन/प्रशासन संजय सिंह भाकुनी ने बताया कि गत वर्ष प्रतिदिन 81724 लीटर दूध की बिक्री हो रही थी। जो इस वर्ष बढ़कर 86497 लीटर प्रतिदिन हो गई है। वहीं दुग्ध उपार्जन में पिछले साल की तुलना में 14.65 प्रतिशत की वृद्धि चल रही है। उपार्जन अगस्त 2023 में 83613 लीटर प्रतिदिन था जो अब बढ़कर 95862 लीटर प्रतिदिन हो गया है।

 

1610202602 रक्षाबन्धन पर आंचल ने रखा एक लाख 15 हजार लीटर दूध बिक्री का लक्ष्य Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *