haldwani congress हल्द्वानी: कांग्रेसजनों ने सदभावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयन्ती

हल्द्वानी: कांग्रेसजनों ने सदभावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयन्ती

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें
1010202501 1 हल्द्वानी: कांग्रेसजनों ने सदभावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयन्ती

हल्द्वानी। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायी। स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद स्वराज आश्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें याद किया।

 

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान की गई। आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की नीतियों और उनकी दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, राधा आर्य, शशि वर्मा, शाइस्ता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन, महेशानंद, हेमन्त बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, नवीन सांगुड़ी, गिरीश पांडे, सी.एम. पांडे, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रेम चैधरी, एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, संजू उप्रेती, हबीबुर्रहमान, अरशद अली, चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि ने स्व. राजीव गांधी को याद किया और कहा कि देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

 

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *