logo गर्जिया मंदिर परिसर में आग की भेंट चढ़ी 35 दुकानें

गर्जिया मंदिर परिसर में आग की भेंट चढ़ी 35 दुकानें

ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल लोकल न्यूज़
खबर शेयर करें

20 से 22 लाख के नुकसान का अनुमान
रामनगर। देश-विदेश में प्रसिद्ध गर्जिया माता मंदिर के परिसर में मौजूद प्रसाद की दुकानों में आग लग गई। शुरुआती जांच में मंदिर के टीले से जलती हुई धूपबत्ती के गिरने से आग लगी है। आग में 35 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानें जलकर राख हो गईं। इससे दुकानदारों को 20 से 22 लाख का नुकसान हुआ है। चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले दुकानदारों ने लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था।
सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास मंदिर के टीले से एक जलती हुई धूपबत्ती झोपड़ीनुमा दुकान की छप्पर पर बंधी चुनरी में गिर गई। तेज हवा के चलने से चुरनी में आग सुलग गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते करीब 100 दुकानों में से 35 से अधिक झोपड़ीनुमा दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे दुकानदारों को करीब 20 से 22 लाख का नुकसान हुआ है। मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों ने अपनी दुकान में नारियल, चुनरी, प्रसाद, कोल्डड्रिंक और पानी की बोतल सहित पेयजल के उत्पाद रखे थे। वहीं दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही स्थानी दुकानदारों ने आग को बुझा लिया। बाद में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने एक दो दुकानों में जल रही आग को बुझाया।

1610202602 गर्जिया मंदिर परिसर में आग की भेंट चढ़ी 35 दुकानें Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *