बैठक लेते डीएम विनीत तोमर

Almora News: जागेश्वर में चढ़ाए फूलों की बनेगी जैविक खाद

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

डीएम विनीत तोमर ने ली जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में आज नवीन कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय गंगा कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पूर्व बैठकों में दिये गये निर्देशों के क्रम में किये गये कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिये कि नदी किनारे पड़ने वाले शहरी क्षेत्र व ग्राम पंचायतों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन किया जा रहा या नहीं इसका समय-समय पर निरीक्षण किया जाय ताकि हम अपने जनपद की नदियों को स्वच्छ रख सकें। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी एक सुस्पष्ट रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समय-समय पर कोसी नदी व सहायक नदियों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाय जिससे लोगों को नदियों के संरक्षण व स्वच्छता के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने जिला पंचायत व खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर लोगों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है उन्हें चिन्ह्ति करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जागेश्वर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में चढ़ने वाले फूल प्रसाद मंदिर के बाद उद्यान विभाग को दिए जाएं, जिससे उसका समुचित प्रयोग जैविक खाद बनाने में किया जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी धु्रव सिंह मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

1610202602 Almora News: जागेश्वर में चढ़ाए फूलों की बनेगी जैविक खाद Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *