प्रमाण पत्र देते अधिकारी

महिलाओं ने सीखे डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाने के गुर

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल योजनाएं स्वरोजगार
खबर शेयर करें

दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, प्रमाण पत्र बांटे
हल्द्वानी। बड़ौदा आरसेटी की ओर से आयोजित दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण का समापन हो गया है। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
बड़ौदा आरसेटी के निदेशक प्रदीप सिंह यर्सो ने बताया कि संस्थान की ओर से विकासखंड भीमताल के हैड़ाखान क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 22 महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को डेयरी व्यवसाय और वर्मी कम्पोस्ट बनाकर आत्मनिर्भर बनाने के तरीके बताए गए। साथ ही बैंकिंग संबंधी जानकारी भी दी गई।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एलडीएम बीएस चैहान, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप पंत और पीआरपी शकुन्तला नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे।
प्रशिक्षण डीएस रावत, गोपाल कृष्ण जोशी, अजय भट्ट, नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल ने दिया।

1610202602 महिलाओं ने सीखे डेयरी फार्मिंग और वर्मी कम्पोस्ट बनाने के गुर Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *