कार्यक्रम के दौरान अतिथि व प्रशिक्षणार्थी

महिलाओं और युवतियों ने सीखी स्क्रीन प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बनाएंगी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर स्वरोजगार
खबर शेयर करें

डीआईसी पूर्व महाप्रबंधक पांडेय ने किया उत्साहवर्धन, प्रमाण पत्र बांटे
दिनेशपुर/हल्द्वानी। महिलाओं और युवतियों को घर बैठे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए तमाम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही गिरिजा बुटीक संस्था ने भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग से 50-50 महिलाओं को स्क्रीन प्रिंटिंग और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
गुरुवार को ग्राम धीमरी ब्लाक, दिनेशपुर में चार साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र के पूर्व महाप्रबंधक योगेश चन्द्र पांडेय ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कहा कि प्रशिक्षण और कुछ अलग करने की सोच रखने वालों के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ईडीआई परियोजना समन्वयक बालकृष्ण जोशी ने प्रशिक्षण संबंधी जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली ने कहा कि महिलाएं लगातार अभ्यास भी करती रहें ताकि उनके काम में और निखार आ सके। इस दौरान तमाम लोग मौजूद थे।

1610202602 महिलाओं और युवतियों ने सीखी स्क्रीन प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बनाएंगी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *