प्रतिभागी महिलाएं

महिलाएं सीख रही राखी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाना

उत्तराखण्ड कला ताजा खबर नैनीताल पहनावा स्वरोजगार
खबर शेयर करें

निर्मला सोशल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसायटी करा रही आयोजन
हल्द्वानी। लाकडाउन के बाद जहां लोगों का कामकाज प्रभावित हुई है वहीं घरों का बजट भी बिगड़ गया है। ऐसे में तमाम महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को लेकर राखी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाना सीख रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं आय भी अर्जित करने लगी हैं।इन महिलाओं को निर्मला सोशल रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसायटी एसेंचर और ईडीआई के सहयोग से पनियाली में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रशिक्षण में 35 महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। कोविड-19 के नियमों के पालन के तहत नेहा भटनागर और यशिका बख्शी महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्रशिक्षक नेहा भटनागर ने बताया कि राखी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी के अलावा महिलाओं को मास्क बनाने का भी प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है जिससे कि महिलाएं स्वयं घर बैठे कमाई कर सकें। इस मौके पर ममता जोशी, बसंती राणा, नीलू नेगी, रेखा, ममता आदि मौजूद थीं।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहने युवती,राखी बनाती महिलाएं
आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहने युवती,राखी बनाती महिलाएं
1610202602 महिलाएं सीख रही राखी और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बनाना Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *