IMG 20261102 WA0008 शक्तिफार्म में आज से सजेगा आंचल डेयरी का तीन दिवसीय भव्य मेला

शक्तिफार्म में आज से सजेगा आंचल डेयरी का तीन दिवसीय भव्य मेला

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

आंचल डेयरी के विभिन्न उत्पाद मेले में शामिल, पशुपालकों को मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

हस्तशिल्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

लालकुआं /शक्तिफार्म। दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आज 2 नवंबर से टैगोर नगर, शक्तिफार्म में आंचल डेयरी के तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ होगा। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में आंचल डेयरी के विभिन्न उत्पादों के साथ पशुपालन एवं डेयरी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मेले में आंचल डेयरी के विभिन्न दुग्ध उत्पाद शामिल रहेंगे। इसके साथ ही पशुपालकों के मार्गदर्शन के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां डेयरी विकास योजनाओं, आधुनिक पशुपालन तकनीकों, पशुओं के रखरखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।

मेले में स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी, पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के साथ ही स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा।

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि आंचल डेयरी उत्तराखंड के पशुपालकों की ताकत है। सरकार शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि के मंत्र के साथ आंचल ब्रांड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आम जनमानस, दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों से तीन दिवसीय मेले में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

1610202602 शक्तिफार्म में आज से सजेगा आंचल डेयरी का तीन दिवसीय भव्य मेला Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *