cm puskar singh dhami महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश

महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति को पूजनीय स्थान प्राप्त है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समाज में मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है। नवरात्रि जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने के साथ ही लोगों में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं देश की समृद्ध विरासत की पहचान हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

1610202602 महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *