mahila kisan hld कृषि और पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान सम्मानित

कृषि और पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान सम्मानित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी, अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के अवसर पर ब्लॉक सभागार हल्द्वानी में राष्ट्रीय कृषि प्रसार एवं प्रौद्योगिकी मिशन (नेमेट) आत्मा परियोजना के तहत कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला किसानों की कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत महिला किसान दिवस मनाने का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना, उन्हें सम्मानित करना तथा खेती-किसानी में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, बीज संरक्षण, सब्जी उत्पादन तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद कई बार उनके योगदान को अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिला किसानों को प्रोत्साहित करने, आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने कहा कि महिला किसान कृषि क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। फसल उत्पादन, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई पूर्व गतिविधियों, कटाई के बाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। उन्होंने कहा कि महिला किसान देश की कृषि प्रगति को गति देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं पहलों के माध्यम से महिलाओं की संसाधनों, तकनीक और बाजारों तक पहुंच बढ़ाई जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मंजू तिवारी, कृषि क्षेत्र में दीपा लोशज्ञानी तथा पशुपालन क्षेत्र में किरन रावत को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल, मुख्य कृषि अधिकारी संतोषी, सहायक उद्यान अधिकारी अर्जुन सिंह परवाल, खंड विकास अधिकारी तनवरी असगर, क्षेत्रीय युवा मंगल दल अध्यक्ष त्रिवेणी गयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र की महिला किसान उपस्थित रहीं।

1610202602 कृषि और पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला किसान सम्मानित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *