रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए पांच क्लीनिकों को सील कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा क्लीनिक, अर्चना क्लीनिक, राहुल क्लीनिक और मित्रा क्लीनिक बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहे थे।
नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान इन पांचों क्लीनिकों के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पांचों क्लीनिकों को सील कर दिया गया। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे क्लीनिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन पांचों संस्थानों के पास वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देना कानूनन अपराध है। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने कहा कि जिले में बिना पंजीकरण और निर्धारित मानकों के विपरीत संचालित हो रहे क्लीनिकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इन पांचों क्लीनिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

