logo1 ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, सुरक्षा क्षेत्र में 200 पदों पर भर्ती

ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, सुरक्षा क्षेत्र में 200 पदों पर भर्ती

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर करियर ताजा खबर
खबर शेयर करें

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय की पहल पर Terrier Security Services (India) Pvt. Ltd., गुजरात में विशेष सुरक्षा गार्ड के 200 पदों पर भर्ती के लिए विशेष रोजगार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

भर्ती में 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी आयु 19 से 25 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 172 सेंटीमीटर है, प्रतिभाग कर सकते हैं। एनसीसी प्रमाणपत्र धारकों और स्पोर्ट्स पर्सन को वरीयता दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को वडोदरा, गुजरात में 6 से 8 सप्ताह का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड, निःशुल्क आवास, वर्दी तथा रियायती दर पर भोजन की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कंपनी में नौकरी के दौरान 38 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए भर्ती शिविरों में निर्धारित तिथि पर अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां और एक फोटो लेकर स्वयं के व्यय पर पहुंचने की अपील की गई है।

भर्ती शिविरों का कार्यक्रम

– 29 अगस्त 2026: नगर सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई के पास, काशीपुर — सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

– 31 अगस्त 2026: जिला सेवायोजन कार्यालय, स्टेडियम रोड, जिला पंचायत के पास, रुद्रपुर — सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

– 1 सितंबर 2026: सभागार, खंड विकास कार्यालय, खटीमा — सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए श्री अवधेश मिश्रा के मोबाइल नंबर 9319044434 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *