20260723 171918 COLLAGE scaled कौशल प्रतियोगिता 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निःशुल्क पंजीकरण शुरू

कौशल प्रतियोगिता 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निःशुल्क पंजीकरण शुरू

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देश/विदेश
खबर शेयर करें

विजेताओं को मिलेगा विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर

रुद्रपुर। देश के युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में दक्ष बनाकर वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत कौशल प्रतियोगिता 2026 (IndiaSkills Competition 2026) आयोजित की जा रही है। यह देश की सबसे बड़ी व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन प्रतिष्ठित वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जहां वे चीन के शंघाई में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता को दुनिया भर में ‘कौशलों का ओलंपिक’ भी कहा जाता है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक और तकनीकी कौशलों के प्रति प्रेरित करना, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना तथा भारत की प्रतिभाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।

प्रतियोगिता में 63 से अधिक कौशल श्रेणियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इनमें साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, वेब टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएनसी मशीनिंग, मैकेनिक्स, ग्राफिक डिजाइन, कुकरी, हेयरड्रेसिंग, हेल्थकेयर सहित कई आधुनिक और रोजगारपरक क्षेत्र शामिल हैं।

प्रतियोगिता में 16 से 25 वर्ष तक के युवा (कुछ तकनीकी श्रेणियों के लिए निर्धारित आयु सीमा के अनुसार) भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतिभागियों में नवाचार, समस्या समाधान और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने की क्षमता विकसित होगी।इच्छुक अभ्यर्थी कौशल प्रतियोगिता 2026 के लिए निःशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण नीचे दिए गए लिंक अथवा उपलब्ध कराए गए QR Code के माध्यम से किया जा सकता है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *