IMG 20260721 WA0040 धारी में बीडीसी बैठक के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

धारी में बीडीसी बैठक के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

धारी। धारी ब्लॉक में आयोजित बीडीसी बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं और युवाओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बीडीसी सभागार के बाहर एकत्र हुए और दशकों से लंबित विकास कार्यों को पूरा करने की मांग को लेकर सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम धारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए देवनगर-पलड़ा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित भूगड़ा पेयजल लिफ्ट योजना के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। एसडीएम ने मामले में शासन स्तर पर संज्ञान लेने और 15 दिनों के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा कांग्रेस ने 15 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा, जिसमें चांफी-पदमपुरी-धारी सड़क के सुधारीकरण, विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण, अवैध शराब पर रोक, बाजारों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण, पदमपुरी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने, जल जीवन मिशन और डैम निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की जांच समेत कई मांगें शामिल हैं। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कई मामलों में शीघ्र कार्रवाई और निरीक्षण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *