IMG 20240913 085052 scaled Breaking: उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

Breaking: उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

उत्तराखंड में फिर बारिश का कहर! लोगों को यात्रा न करने की सलाह
देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र यानी एसईओसी ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 18 से 22 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा जिला आपदा परिचालन केंद्रों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
19 जुलाई को नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।
21 और 22 जुलाई को भी प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन संभावित मार्गों पर जेसीबी और अन्य आवश्यक मशीनरी पहले से तैनात रखी जाए। साथ ही चारधाम यात्रियों, पर्यटकों और प्रदेशवासियों से मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और गदेरों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1070 और 1077 पर फोन करें। उत्तराखंड में अगले कुछ दिन बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं, ऐसे में सावधानी ही सुरक्षा है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *