ingu पंत विवि स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

पंत विवि स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर
खबर शेयर करें

स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा, विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए सुनहरा अवसर
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र-3715 में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय लाइब्रेरी परिसर में संचालित इस अध्ययन केंद्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र स्तर के अनेक रोजगारपरक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, सर्टिफिकेट इन ऑर्गेनिक फार्मिंग, पोल्ट्री फार्मिंग, वाटर हार्वेस्टिंग एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन मीट टेक्नोलॉजी, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, विभिन्न विशेषज्ञताओं के साथ एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एग्रीबिजनेस, सर्विसेज मैनेजमेंट तथा बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इग्नू के ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, किसानों तथा उद्यमियों को गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली दूरस्थ शिक्षा का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र ऑनलाइन आवेदन करें। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू देहरादून क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

संपर्क:
डॉ. पंकज कुमार सिंह
समन्वयक, इग्नू अध्ययन केंद्र-3715
गो.ब. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर
मोबाइल: 9839045238

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *