IMG 20260611 WA0005 हल्द्वानी में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने किया मीडिया संगोष्ठी का आयोजन

हल्द्वानी में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने किया मीडिया संगोष्ठी का आयोजन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल संस्कृति समाज
खबर शेयर करें

आध्यात्मिक जागृति से विश्व परिवर्तन विषय पर हुआ कार्यक्रम

हल्द्वानी। आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही कुछ समय में भारत विश्व गुरु अवश्य बनेगा। उक्त विचार उत्तराखंड सरकार के मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने व्यक्त किए। ये बात उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के हल्द्वानी, हरिपुर सूखा स्थित सेवाकेंद्र में आयोजित मीडिया संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि आज भारत के योग का सारे विश्व में बोलबाला है। समाज में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का बहुत बड़ा योगदान है। देश की राष्ट्रपति स्वयं संस्थान की शिक्षाओं का अनुसरण करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय पत्रकारिता का स्वरूप पूर्ण रूप से बदल चुका है। आजादी के दौर से ही देश की उन्नति में मीडिया का प्रमुख स्थान रहा है। मीडिया में विश्वसनीयता जरूरी है। वर्तमान समय मीडिया में आध्यात्मिकता जरूरत है।

संस्थान के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजयोगी सुशांत भाई ने संस्थान के द्वारा की जा रही सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभाग का मूल उद्देश्य समाधान परक पत्रकारिता है। केयर, शेयर और इंस्पायर मीडिया का मूलमंत्र है। उन्होंने पत्रकारिता में मूल्यों पर विशेष बल दिया।

संस्थान के मीडिया प्रभाग, दिल्ली की क्षेत्रीय संयोजिका राजयोगिनी बीके सुनीता ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि जैसे जीवन में लोग कृत्रिम खुशबू का प्रयोग करते हैं। अगर हम राजयोग के माध्यम से ईश्वरीय खुशबू अनुभव करें तो जीवन सार्थक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने राजयोग के अभ्यास से गहन शांति का अनुभव भी कराया। हल्द्वानी सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके नीलम दीदी ने स्वागत वक्तव्य के द्वारा हृदय के उद्गार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह एवं दिल्ली से आए मीडिया मैप के प्रबंध संपादक चंदर कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बीके कमलेश ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तिलक, पुष्पगुच्छ एवं पटके के द्वारा मेहमानों को सम्मानित हुआ। बीके कनिष्का ने कार्यक्रम में बहुत सुंदर नृत्य के द्वारा सभी का स्वागत किया। दिल्ली से आए राजयोगी बीके गणेश ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *