1 पंत विश्वविद्यालय में साइकिल रैली से पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश

पंत विश्वविद्यालय में साइकिल रैली से पर्यावरण और स्वास्थ्य का संदेश

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर समाज
खबर शेयर करें

पंतनगर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु साइकिल रैली का आयोजन हुआ। रैली का नेतृत्व कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने किया।

रैली विश्वविद्यालय के गांधी मैदान से प्रारम्भ होकर स्टेडियम, छात्रावास मार्ग, बड़ी मार्केट और अम्बेडकर पार्क होते हुए समाप्त हुई। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस अवसर पर पंतनगर स्वास्थ्य संजीवनी संस्था ने सभी 100 सदस्यों को नई साइकिलें वितरित की। कुलपति डा. कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता फैलाते हैं।

कार्यक्रम में प्रख्यात पर्यावरणविद् डा. आर.के. श्रीवास्तव ने भी विश्वविद्यालय और संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

पंतनगर स्वास्थ्य संजीवनी संस्था वर्ष 2021 से स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा में सक्रिय है। यह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और आर्थिक सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश सशक्त रूप से फैलाया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *