1 1 पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच समूह चर्चा आयोजित

पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच समूह चर्चा आयोजित

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

पंतनगर। पंत विष्वविद्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केन्द्रीय गोवंष अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा वित्त पोषित अखिल भारतीय पशु षोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल के अन्तर्गत ग्राम रामनगर, केलाखेड़ा में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच समूह चर्चा आयोजित की गयी। परियोजना की वित्तीय संस्था केन्द्रीय गोवंष अनुसंधान संस्थान, मेरठ से परियोजना के क्षेत्रीय स्तर पर मूल्यांकन हेतु आयी टीम के प्रधान वैज्ञानिक डा. रविन्द्र कुमार द्वारा इस समूह चर्चा का उद्घाटन किया गया।

डा. रविन्द्र कुमार द्वारा सभी पशुपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ पषु प्रबन्धन के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाष डाला एवं पषुपालन के सभी तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की गयी। पषुपालकों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पशुपालकों को सम्बोधित करते हुए पशुपालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशुपालन करने की जानकारी दी गयी।

परियोजनाधिकारी डा. सी.बी. सिंह, टीम के सदस्य डा. रिपुसुदन कुमार एवं केन्द्रीय गोवंष अनुसंधान संस्थान, मेरठ से डा. रविन्द्र कुमार, डा. स्नेहा पॉंडा, डा. सोनम द्विवेदी एवं डा. रूपाली रौतेला द्वारा भाग लिया गया। समूह चर्चाओं में पषुपालकांे का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण कुमारी अराधना फुलार एवं धन्यवाद प्रस्ताव डा. सी.बी. सिंह द्वारा किया गया। समूह चर्चा में कुल 16 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

1610202602 पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच समूह चर्चा आयोजित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *