kumaon jansandesh

उत्तराखंड में छह माह तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह के लिए रोक लगा दी है। उत्तराखंड की राज्याधीन सेवाओं में शासन के द्वारा छ: माह की अवधि के लिए हड़ताल पर पाबंदी लगाई गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली द्वारा इस संबंध में बुधवार को एक अधिसूचना जारी की गई है।

अधिसूचना के अनुसार लोकहित में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन इस आदेश के निर्गत होने के तिथि से छह माह की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध की गई है।आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, इसलिए अब सरकारी कर्मचारी अगले छह माह तक हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

 

1610202602 उत्तराखंड में छह माह तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *