uou hld

लघु शोध बनाने से पहले विषय की जुटा लें संपूर्ण जानकारी : रयाल

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

यूओयू में चार दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा के विद्यार्थियों की चार दिवसीय विशेष कार्यशाला शुक्रवार से शुरू हुई। कार्यशाला में पत्रकारिता के पाठ्यक्रम एमएजेएसी चतुर्थ श्रेणी के विद्यार्थियों को लघुशोध बनाने को लेकर विशेष गुर सिखाये जा रहे हैं।

यूओयू सभागार में कार्यशाला के प्रथम दिन बाह्य विशेषज्ञ डा. गरिमा राय ने लघु शोध निर्माण को लेकर विद्यार्थियों को अनेक जानकारी दी। उन्होंने संचार शोध, अर्थ व परिभाषा विषय क्षेत्र तथा शोध प्रविधि के बारे अवगत कराते हुए कहा कि इसके लिए विद्यार्थी को गहन अध्ययन की आवश्यकता है। कार्यशाला में समाज विज्ञान की निदेशक प्रो. रेनू प्रकाश ने विद्यार्थियों को सामाजिक अनुसंधान व शोध प्रविधि के बारे में जानकारी दी।

जबकि पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. राकेश रयाल ने संचार शोध विषय एवं विषय का चयन पर विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लघु शोध बनाने से पूर्व से शिक्षार्थियों को अपने विषय का चयन विस्तृत जानकारी के साथ करना चाहिए ताकि आसानी से लघु शोध बन सके। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के डा. राजेन्द्र सिंह क्वीरा ने किया। कार्यशाला में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न स्थानों से आये पत्रकारिता के विद्यार्थी भागीदारी कर रहे हैं।

1610202602 लघु शोध बनाने से पहले विषय की जुटा लें संपूर्ण जानकारी : रयाल Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *