kumaon jansandesh

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण, सात नवंबर को हल्द्वानी में होगा सामूहिक गायन का भव्य आयोजन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार 7 नवम्बर को जनपद भर में इस राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि प्रातः 10 बजे जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, मेडिकल कॉलेजों, संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थी, शिक्षकगण और कर्मचारी एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रभावना और एकता को सशक्त करने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी व निगम कार्यालयों में भी वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा।

इसी क्रम में हल्द्वानी नगर निगम की ओर से भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अगुवाई में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में प्रातः 8:00 बजे से वंदे मातरम् का भव्य सामूहिक गायन आयोजित होगा। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ, समाजसेवी संस्थाएँ और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महापौर बिष्ट ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राष्ट्रगौरव के इस सामूहिक उत्सव को सफल बनाएं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *